फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   तकलेच-दारनघाटी सड़क की हालत खस्ता

तकलेच-दारनघाटी सड़क की हालत खस्ता

Sat, 13 Oct 2018 09:57 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
गड्ढों में बदली तकलेच-दारनघाटी सड़क, पैदल चलना भी मुश्किल
विज्ञापन

चार पंचायतों के हजारों लोग हो रहे परेशान, जल्द मरम्मत करवाने की मांग
ग्रामीणों ने चेताया, जल्द सड़क की हालत नहीं सुधारी तो करेंगे जन आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
डंसा(रामपुर बुशहर)। तकलेच लोक निर्माण विभाग के तहत पिछड़े क्षेत्रों की चार पंचायतों को जोड़ने वाली तकलेच-दारनघाटी सड़क की हालत खस्ता हो गई है। इस कारण चार पंचायतों के हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, नवरात्र पर माता श्राईकोटी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को गड्ढों में तबदील हुई सड़क के चलते भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है।
विधायक नंदलाल के गृह क्षेत्र से गुजरने वाली सड़क पर पूर्व में करवाई गई टारिंग का कई जगह नामोनिशान तक नहीं है। तकलेच से ऊपर सेरीपुल-बरकल, देवठी से दारनघाटी तक सड़क गड्ढों में तबदील हो चुकी है। वहीं, नवरात्र के पावन अवसर पर धार्मिक स्थल श्राईकोटी माता मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का भी तांता लगा रहता है और सड़क की खस्ता हालत से उन्हें खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इस मार्ग से कूहल, देवठी, मुनिश और काशापाट के हजारों लोगों का आना जाना रहता है। क्षेत्र के कुलदीप, यशपाल, जगत सिंह, चतर सिंह, यशवंत, मोहन नेगी, संजीव, कमल चाई, विजय सिंह और हिम्मत सिंह सहित कई अन्य ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से सड़क की दुर्दशा बनी हुई है और लोक निर्माण विभाग इसकी सुध नहीं ले रहा है। जन प्रतिनिधियों ने भी इस बारे कई मर्तबा पंचायत के माध्यम से प्रस्ताव पारित कर सड़क को सहीं करने की मांग उठाई है, लेकिन समस्या जस की तस है। सडक की बदतर हालत के चलते वाहनों को भी खासा नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क की हालत सुधारने की मांग उठाई है। वहीं ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि इस ओर विभाग कोई गौर नहीं फरमाता है तो जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता रंजन गुप्ता ने कहा कि सड़क की हालत सुधारने के लिए नाबार्ड की सहायता से 8 किलोमीटर टेंडर कार्य बीते 7 जुलाई को अलॉट करवाया गया है, जिसमें सराहन विभाग का कार्य भी शामिल है। सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुलजारी लाल डमालू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed