फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह के साथ हाटकोटी में की पूजा अर्चना

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह के साथ हाटकोटी में की पूजा अर्चना

Wed, 10 Oct 2018 10:34 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह ने हाटकोटी में की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

रोहड़ू। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी धर्मपत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने पहले नवरात्र की सुबह श्री दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी में पूजा अर्चना की। वीरभद्र सिंह मंगलवार रात को ही हाटकोटी पहुंचे गए थे। सुबह करीब सात बजे वीरभद्र सिंह, प्रतिभा सिंह दुर्गा माता के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने मुख्य दरबार में करीब आधा घंटा पूजा-अर्चना की। उसके बाद शिव मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की। शिव मंदिर में पूजा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की ओर मुख्य मंदिर पर ध्वज चढ़ाया गया। हर साल की तरह इस साल भी नवरात्र में उन्होंने मंदिर की छत्त पर ध्वज चढ़ाया। इसके बाद वह चौपाल के थरोच गांव में चालदा महासू महाराज के मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हुए। थरोच गांव में चालदा महासू महाराज के दर्शन के बाद उन्होंने उत्तराखंड के हनोल में बोठा महासू देवता महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ शिमला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, उनकी पत्नी नंदा छाजटा, टीजी नेगी, नंदपुर पंचायत की प्रधान शकुंतला डोड, विजय चौहान, बिट्टू चौहान और अजय आजाद सहित कई लोग उपस्थित थे।


जस्टिस संजय करोल ने भी
हाटकोटी मंदिर में माथा टेका
रोहडू। प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं पूर्व कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने हाटकोटी में पहले नवरात्र के दिन पूजा-अर्चना की। संयज करोल अपनी धर्म पत्नी के साथ सुबह करीब चार बजे मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे। पूजा अर्चना के बाद वे शिमला के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed