फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   4 students of Baddi University selected in Bebo Technologies

Rampur Bushahar News: बद्दी विश्वविद्यालय के 4 विद्यार्थियों का बेबो टेक्नोलॉजीज में चयन

Wed, 13 May 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
4 students of Baddi University selected in Bebo Technologies
बद्दी विश्व विद्यालय के बेबो टैक्नोल़जिज में चयनित छात्र- स्रोत- विवि।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। बद्दी विश्वविद्यालय के बीटेक कंप्यूटर विज्ञान विभाग के चार विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी बेबो टेक्नोलॉजीज में हुआ है। हाल ही में आयोजित चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने अपने तकनीकी ज्ञान, कोडिंग क्षमता और संचार कौशल से चयन समिति को प्रभावित किया। कंपनी प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की मेहनत, आत्मविश्वास और पेशेवर व्यवहार की सराहना की। इसे विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण का परिणाम माना जा रहा है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. डॉ. जेके शर्मा और रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. खुशमीत कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed