{"_id":"62fbd70201176a50b853c895","slug":"37-sliper-recovered-from-kotkhai-tikkar-gajata-beat-rampur-hp-news-sml418544730","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटखाई में पकड़े देवदार के 37 स्लीपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटखाई में पकड़े देवदार के 37 स्लीपर
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू़)। कोटखाई के अंतर्गत गाजटा बीट में लकड़ी की तस्करी के मामले नहीं थम रहे हैं। वनरक्षक हरीश कुमार बीट कोटखाई और गरावग बीट के वनरक्षक वरिंद्र कुमार ने गाड़ी से 37 स्लीपर बरामद किए हैं।
विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर में देररात 1:00 बजे जंगल में नाका था। इसी दौरान वनरक्षकों ने एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका तो उसें देवदार के 37 स्लीपर बरामद किए गए। आरोपी की पहचान कैलाश पुत्र निवासी गांव करौली दरकोटी के रूप में हुई है। वन विभाग की टीम ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि अंधेरा होने के बाद कुछ लोग मौके से भागने में कामयाब हो गए हैं। बिना किसी हथियार के वन रक्षकों ने जान जोखिम में डालकर तस्करी के मामले को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इसके बाद जंगल की जांच करने के बाद देवदार के आठ पेड़ कटे पाए गए। इससे पहले भी इसी बिट में 20 देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलने का मामला सामने आया था। बरामद की गई लकड़ी की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस थाना प्रभारी कोटखाई मदनलाल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है। अवैध लकड़ी के साथ पकड़े गए वाहन को जब्त कर लिया गया है।