{"_id":"5bd1f46cbdec22694a53c159","slug":"31540486252-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इको टूरिज्म के तहत कल्पा और सांगला को किया जाएगा विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इको टूरिज्म के तहत कल्पा और सांगला को किया जाएगा विकसित
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्पा, सांगला में पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा
रामपुर में बोले प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी
खनन कार्य का जिम्मा वन निगम दिए जाने की पैरवी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। प्रदेश वन निगम के नव नियुक्त उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि प्रदेश में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए निगम की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। कल्पा और सांगला को विकसित करने की योजना चल रही है। उक्त स्थानों में जगह का चयन कर लिया गया है और जल्द ही योजना को सिरे चढ़ाया जाएगा। देश के अन्य राज्यों की तर्ज पर प्रदेश वन निगम को भी खनन कार्य दिया जाना चाहिए। इससे सरकार को काफी फायदा पहुंचेगा।
वे रामपुर में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वन निगम द्वारा प्रदेश सरकार को जीएसटी के रूप में 18 करोड़ रुपये और रॉयल्टी के रूप में 40 करोड़ रुपये की राशि जमा की है। हालांकि निगम को 16 करोड़ का घाटा भी हुआ है। निगम की खामियों को जल्द दूर किया जाएगा। प्रदेश के वेटरनरी और स्वास्थ्य केंद्रों में बाजार से फिनाइल लाकर सफाई की जा रही है, जबकि निगम द्वारा अच्छी गुणवत्ता वाली फिनाइल नाहन और बिलासपुर स्थित फैक्टरियों में तैयार हो रहा है। प्रदेश सरकार से इस बारे में विचार-विमर्श कर इन विभागों में फिनाइल पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इससे सरकार को काफी लाभ होगा।
उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि प्रदेश में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे। इनमें पेशेवर स्टाफ की तैनाती की जाएगी। उत्तराखंड की तर्ज पर प्रदेश में खनन कार्य का जिम्मा वन निगम को दिया जाना चाहिए। इससे भू माफिया पर काफी हद तक शिकंजा भी कसा जाएगा। इन सभी मुद्दों को बीओडी की बैठक में चर्चा कर सरकार के समक्ष रखा जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 2 नवंबर को किन्नौर महोत्सव के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेेंगे।