{"_id":"5abf8d434f1c1bd2618b4b14","slug":"31522502979-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में 15 से घर-घर से उठाएंगे कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में 15 से घर-घर से उठाएंगे कूड़ा
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर नगर परिषद की ओर से क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए 15 अप्रैल से डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना शुरू की जाएगी। ठेकेदार दुकानों और घरों से कूड़ा उठाएंगे, जिसके लिए घरों से 50 रुपये और दुकानों से एरिया के हिसाब से 100 से 300 रुपये तक वसूले जाएंगे। इस योजना के लागू होने से शहर के नौ वार्डों में कूड़ा-कचरा घर-घर से उठाया जाएगा।
नप ने बैठक में फैसला लिया कि शहर भर में दुकानों के बाहर यदि रेहड़ी-फड़ी लगी दिखी तो ऐसे दुकानदारों के बिजली कनेक्शन तुरंत प्रभाव से काटी जाएगी। नगर परिषद रामपुर की मासिक बैठक शनिवार को एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह पहला मौका था जब एसडीएम ने नगर परिषद की बैठक में भाग लिया। उन्होंने नप को शहर की विभिन्न समस्याओं को तय नियमानुसार दूर करने के निर्देश दिए। नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक सूद ने बताया कि रामपुर बाजार में दुकानों के आगे जिन व्यापारियों ने रेहड़ी-फड़ी वालों को बिठाया है या जो लोग बाहर दुकानदारी कर रहे हैं, उन दुकानदारों की बिजली बिना पूछे काट दी जाएगी। एनएच पर रामपुर से लेकर खनेरी अस्पताल तक किसी भी रेहड़ी-फड़ी को लगने नहीं दिया जाएगा। शाम पांच बजे से आठ बजे तक रेहड़ी-फहड़ी को अस्थायी रूप से लगाया जा सकता है। खनेरी अस्पताल के बाहर सड़क में दोनों ओर चलाई जा रही अवैध दुकानों को जल्द ही हटाया जाएगा और बिजली, पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे। सूद ने बताया कि नगर परिषद ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है। रामपुर में खनेरी अस्पताल के आसपास एक सराय का निर्माण नगर परिषद की ओर से जल्द किया जाएगा। रामपुर के खोपड़ी में स्थित बुशहर सदन का दोबारा निर्माण किया जाएगा। इस भवन में दो मंजिला पार्किंग और एक मंजिल में विवाह या अन्य समारोह के लिए सामुदायिक हाल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में लिए गए सभी फैसलों पर सोमवार से अमल करना शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष मीना कुमारी, कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, पार्षद चूड़ामणि शर्मा सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।