{"_id":"5a6f03ff4f1c1b410b8b5b33","slug":"31517224959-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में तेजी लाए अधिकारी : वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में तेजी लाए अधिकारी : वर्मा
Updated Mon, 29 Jan 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल।क्षेत्र के विधायक बलवीर वर्मा ने कहा कि अधिकारी विकास कार्यों में तेजी लाए। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद वर्मा का पहली बार चौपाल पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह चौपाल में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि क्षेत्र में चहुंमुखी विकास किया जाएगा। चौपाल के लास्टाधार में प्रस्तावित 66 केवी सब स्टेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाया जाएगा।
चौपाल में बिजली की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चौपाल के लिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग की डीपीआर बनाना, डिग्री कॉलेज भवन का निर्माण करवाना, सिविल अस्पताल चौपाल, नेरवा व कुपवी में सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना व सिविल अस्पताल चौपाल में दो विशेषज्ञ डॉक्टर के पद सृजित, स्कूल भवनों का निर्माण व स्टाफ प्रदान करना, पानी की सभी लंबित स्कीमों को समर्पित करना, सभी सड़कों को पक्का करना, चौपाल में मिनी सचिवालय तथा नेरवा में बस अड्डा का निर्माण आदि कार्य उनकी प्राथमिकता में रहेंगे। उन्होंने सभी ठेकेदारों को चेतावनी दी कि तय समय में कार्य पूर्ण करे अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों से भी आग्रह किया कि कार्य समयावधि में पूर्ण करवाने का प्रयास करे, ताकि लोगाें को सरकार की सुविधा का समय पर लाभ मिल सके। उन्हाेंने लोगों को आश्वासन दिया कि दो माह के भीतर चौपाल में मुख्यमंत्री का दौरा करवाया जाएगा। इस दौरान रिटायर प्रिंसिपल लायक राम शर्मा, प्रधान ठाना प्रताप शर्मा, प्रधान चांजू उषा गाजटा, प्रधान खगना गोपाल नंटा, प्रधान धबास भोपिंद्र ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य शशि चौहान, मंगत राम शर्मा, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुदर्शना ठाकुर, देवदत्त शर्मा, दौलत राम नंटा, प्रधान व्यापार मंडल राजेश चंदेल, राजेंद्र शर्मा, दीपक चंदेल, राजेश शर्मा, शिवेंद्र चंदेल, विनोद पनाईक, पवन चौहान, गोपाल मेहता, मदन शर्मा, गीता राम शर्मा, मस्त राम शर्मा, काका नेगी, नंदलाल, रोहित शर्मा, हनीफ मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।