{"_id":"6a60b1af90b889d313097424","slug":"250-illegal-encroachments-identified-on-nh-5-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-165420-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में एनएच-पांच पर 250 अवैध कब्जों की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में एनएच-पांच पर 250 अवैध कब्जों की हुई पहचान
विज्ञापन
झाकड़ी परियोजना में समीप एनएच पर हुए अवैध कब्जों की पहचान करती संयुक्त विभागीय टीम। संवाद
आज झाकड़ी मुख्य बाजार में होगी नाप नपाई, अगले सप्ताह निरसू से निरथ होगी कार्रवाई, एक सप्ताह में हटाने होंगे कब्जे
नगर परिषद क्षेत्र में भारी वाहनों की पार्किंग पर रोक, 50 वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में एनएच-पांच से अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई के तहत अभी तक 250 अवैध कब्जों की पहचान की गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सभी अवैध कब्जाधारकों को नोटिस थमाकर एक सप्ताह में कब्जे हटाने के निर्देश दिए हैं। वीरवार को संयुक्त विभागीय टीम झाकड़ी मुख्य बाजार में अवैध कब्जों की पहचान और नाप-नपाई करेगी। अगले सप्ताह से निरसू से निरथ की ओर हुए अवैध कब्जों की पहचान की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद संयुक्त विभागीय टीम एनएच से अवैध कब्जों को हटाने में जुटी है, वहीं प्रशासन ने वाहनों की पार्किंग, ठहराव स्थल और नो पार्किंग जोन घोषित कर दिए हैं। प्रशासन ने 50 वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चयनित किए हैं। तय स्थानों के अलावा एक नई ऑटो पार्किंग, तीन बाइक पार्किंग और 46 कार पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है। भारी वाहनों ट्रक, डंपर, बस और स्कूल बसों को पार्किंग के लिए खनेरी बिजली बोर्ड के सबस्टेशन से झाकड़ी की ओर और वजीर बावड़ी में नगर परिषद के मुख्य द्वार के आगे जगह प्रस्तावित है। नगर परिषद क्षेत्र में भारी वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह से मनाही रहेगी। एनएचएआई, राजस्व विभाग, पुलिस, नगर परिषद की संयुक्त टीम ने रामपुर से नोगली तक एनएच-पांच पर अवैध कब्जों की पहचान की है। खनेरी से नोगली तक 217 और ज्यूरी से झाकड़ी तक एनएच पर कुल 33 अवैध कब्जों की पहचान की गई है, जबकि यहां अब तक रतनपुर से आगे झाकड़ी तक अवैध कब्जों की जांच की जा रही है। एनएचएआई ज्यूरी के सहायक अभियंता करतार शर्मा ने बताया कि रतनपुर से झाकड़ी की ओर अब तक एनएच पर 33 अवैध कब्जों की पहचान हुई है। सभी को एक सप्ताह में कब्जा हटाने के नोटिस जारी किए गए हैं। अब वीरवार को झाकड़ी बाजार में कार्रवाई होगी।