{"_id":"5bbe2ee2867a55285719f167","slug":"21539190498-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा रोकने में युवाओं का सहयोग जरूरी- अनिल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा रोकने में युवाओं का सहयोग जरूरी- अनिल शर्मा
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे पर अंकुश लगाने के
लिए युवा करें सहयोग
रोहड़ू। डीएसपी अनिल शर्मा ने कहा कि समाज में नशे को रोकने के लिए युवाओं का सहयोग जरूरी है। क्षेत्र के हर स्कूलों में नशा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
बुधवार को पुलिस की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत चिड़गांव थाने के अंतर्गत ग्राम पंचायत सारिवासा के देवीधार स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस की ओर से स्कूल के छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। इस अवसर पर डीएसपी ने कहा कि क्षेत्र में कोई भी नशे के कारोबार में संलिप्त पाया जाता है तो कोई भी व्यक्ति इसकी गुप्त सूचना पुलिस को दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके लिए पंचायत व ग्राम स्तर भी एंटी ड्रग्स कमेटियों का गठन किया जा रहा है। अभी तक अधिकांश स्कूलों में नशा मुक्ति के लिए कमेटियां गठित की जा चुकी हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवा मंडल, महिला मंडल व विद्यार्थियों ने पुलिस की इस मुहिम में भरसक सहयोग देने का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त समाज स्थापित करने की शपथ ली। इसमें सरकार द्वारा थाना स्तर पर गठित की गई नशा निवारण समितियों की जानकारी दी। लोगों से नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस तथा एंटी ड्रग कमेटियों को सहयोग करने का आह्वान किया गया।