{"_id":"5a048c9f4f1c1bec538bc096","slug":"21510247583-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लवी मेले के प्लाट आवंटन का मामला गर्माया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लवी मेले के प्लाट आवंटन का मामला गर्माया
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के लिए प्लाट आवंटन का मामला गरमा गया है। 45 लाख में लिए ठेके के बाद ठेकेदार की ओ से प्लाटों के मुंह मांगे दाम वसूलने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। अब तो नगर परिषद के अफसर भी जवाबदेही से बचने के रास्ते ढूंढने लगे हैं। मेला कमेटी के उपाध्यक्ष एसडीएम डॉ. निपुण जिंदल ने साफ शब्दों में कहा कि ठेकदार से कह दिया गया है कि वह प्लाट देने से पहले व्यापारियों को पक्की पर्ची दे, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।
वीरवार को प्लाटों की दरों को लेकर व्यापारी ठेकेदार से उलझते रहे। जिस स्थान पर व्यापारी पिछले कई सालों से अपना सामान बेचा करते थे, उनसे ठेकेदार कह रहे हैं कि वह नई बढ़ी हुई दरें दें। अगर ऐसा न किया गया तो उनको जगह खाली करनी पड़ेगी। कॉलेज के पास सड़क में रजाई और कंबलों का कारोबार करने वाले एक व्यापारी ने अपना सामान दो दिन से रखा हुआ है और उसे प्लाट की पहले कीमत नहीं बताई गई। अब ठेकेदार प्लाट के दो लाख रुपये मांग रहा है, जबकि पिछली बार इसी प्लाट की कीमत 20 हजार रुपये थी। प्लाट की कीमत को लेकर व्यापारी ठेकेदार से उलझता रहा। इसी तरह से जीरो प्वाइंट के पास गर्म कपड़ों का कारोबार करने वाले अन्य व्यापारी के साथ प्लाट के रेट को लेकर विवाद चला हुआ है। यह व्यापारी पिछले साल 5 हजार का स्टाल लेकर कारोबार कर रहा था, परंतु इस बार उससे 20 हजार मांगे जा रहे हैं। रेट की बढ़ोतरी किस आधार पर की जा रही है, यह उनकी समझ से बाहर है ?
ईओ बोले, कई शर्त नहीं लगाई
नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी कहते हैं कि नप ने प्लाटों के बिक्री के लिए ओपन टेंडर किए थे। नप ने ठेकेदारों पर ऐसी कोई शर्त नहीं लगाई थी। वह निर्धारित दरों पर ही प्लाट व्यापारियों को बेचेंगे। उनसे जब पूछा गया कि नप के नोटिस बोर्ड पर लगी तय दरों से संबंधित सूची और अन्य शर्तें जब मेला कमेटी ने लगाई हैं तो ठेकेदार उससे अधिक दरें कैसे वसूल रहा हैं? इस पर नप के ईओ ने कहा कि उन्होंने ठेकेदार पर ऐसी कोई शर्त लगाई है और न ही कोई ऐसी सूचना बोर्ड पर लगाई गई है।
विज्ञापन
आज एसडीएम से मिलेंगे व्यापारी
दूसरी ओर प्लाटों की बढ़ी दरों से नाराज व्यापारी शुक्रवार को मेला कमेटी के उपाध्यक्ष और एसडीएम रामपुर डॉ निपुण जिंदल से मिलकर मामला उठाएंगे। एसडीएम रामपुर ने कहा कि ठेकेदार से कहा गया है कि वह व्यापारियों को प्लाटों के ब्रिकी के साथ पक्का पर्चा देंगे। उनका कहना है कि व्यापारियों को अगर कोई समस्या है तो वह उनसे मिल सकते हैं। उनकी कोई समस्या है तो समाधान किया जाएगा।