फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   21 people in Rampur and 115 people in Kinnaur, Corona positive, 16 infected in Kotkhai tehsil, 24 people beat Corona in Kinnaur on Monday

रामपुर में 21 और किन्नौर में 115 लोग कोरोना पॉजिटिव

Mon, 24 May 2021 10:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
रामपुर /रिकांगपिओ। रामपुर उपमंडल में कोरोना के 21 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि वार्ड नंबर तीन नगर परिषद रामपुर से एक, पोशना निरमंड से एक, कोटगढ़ से एक, खमाड़ी से दो, सुरद ननखड़ी से दो, ज्यूरी से दो, डंसा से सात, बहाली से दो और फंजा से एक मामला है। वहीं कोटखाई तहसील में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 16 मामले आए हैं।
विज्ञापन

वहीं, किन्नौर जिले में सोमवार को 24 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं बढ़ते मामले प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। जिले में कोविड-19 के 1061 सैंपल लिए गए। जिनमें 115 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले से 203 सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में कोरोना के 115 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 498 हो गई है।
विज्ञापन

कोविड पॉजिटिव आने वालों में कोठी गांव से 3 मामले, नामगिया से 36, टाशीगंग से 3, शोंग से 3, शलखर से 15, लियो से 6, चांगो से 10, जंगी से 8 , मूरंग से 2, कानम से, निचार से 3, भावानगर क्षेत्र से 10, टापरी से 4, कश्मीर से 2, रिकांगपिओ से 3, पूह से 3, टिडोंग से 3 मामले शामिल हैं। जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 42841 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 39900 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक कुल 2738 मामले पॉजिटिव आए हैं। जिले में अब तक कोविड 19 के कुल 2207 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोविड के कारण 34 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed