फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   प्रदेश सरकार प्री नर्सरी को चलाए आंगनबाड़ी केंद्र में : रीता

प्रदेश सरकार प्री नर्सरी को चलाए आंगनबाड़ी केंद्र में : रीता

Fri, 26 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
प्री-नर्सरी को स्कूलों में चलाने पर भड़कीं आंगनबाड़ी वर्कर्स
विज्ञापन

रामपुर में आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन का प्रदर्शन
प्री-नर्सरी कक्षाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। प्री-नर्सरी को प्राथमिक स्कूलों में चलाने की अधिसूचना जारी करने पर आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन ने रामपुर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। 150 वर्करों ने शुक्रवार को रामपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यूनियन की जिला सचिव रीता, उपाध्यक्ष राधा देवी और ननखड़ी प्रोजेक्ट सचिव रेणु ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रोजगार पर हमला किया है। मोदी सरकार जन विरोधी निर्णय ले रही है। आंगनबाड़ी वर्करों के मानदेय में 1500 रुपये और हेल्परों के मानदेय में 750 रुपये की बढ़ोतरी ऊंट के मुंह में जीरे के सामान है।
प्रदेश सरकार ने प्री- नर्सरी को प्राथमिक स्कूलों में चलाने की अधिसूचना जारी कर आंगनबाड़ी कर्मियों के रोजगार पर हमला किया है। इसके खिलाफ आंगनबाड़ी कर्मी आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की कि प्री नर्सरी कक्षाएं आंगनबाड़ी केंद्रों में ही चलाई जाएं और आंगनबाड़ी वर्करों को ही यह जिम्मेदारी दी जाए। सीटू नेता आशु भारती और बिहारी सेवगी ने कहा जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है, तब से आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में यह आंदोलन और तेज होगा। इसमें 8 और 9 जनवरी की देश व्यापी हड़ताल भी शामिल है। धरना प्रदर्शन में आशा, वेद कुमारी, अरुणा, मंजू, सलोचना, गीता, कौशल्या, ममता, आशा, उमा, ममता, शांति, सुरजी, कुंता, इंद्रा, सुषमा और नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed