{"_id":"5a71c5f44f1c1b805a8b71f3","slug":"201517405684-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में सभी के विकास के लिए खुले राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में सभी के विकास के लिए खुले राह
Updated Wed, 31 Jan 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। केंद्र सरकार के दो फरवरी को पेश होने वाले देश के आम बजट से रामपुर, किन्नौर, निरमंड और आनी के लोगों को राहत की आस है। बजट से कृषि, उद्यमी, युवा और महिलाएं काफी कुछ मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। युवा दयाल सिंह कायथ, स्मृति, आरती महाजन ने कहा कि बजट में सबके विकास के लिए राह खुलनी चाहिए। शिक्षा, यातायात और दवा सहित बुनियादी चीजों के दाम कम हो। बजट में कर्ज में कटौती और आय में बढ़ोतरी के अवसर होने चाहिए, ताकि अर्थव्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।
ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के खेलो इंडिया कार्यक्रम को समूचे देश में लागू करना चाहिए। युवा उद्यमी रामकृष्ण का कहना है बजट में देश भर में नए उद्योगों की स्थापना की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के साथ-साथ देश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत किया जा सके। कृषि विकास के लिए विदेशी मुद्रा अर्जित करने और निर्यात को बढ़ावा देना होगा। बागवान मनोज खोजान और धर्म प्रकाश का कहना है कि बजट किसानों, बागवानों के हितों में हो। बागवानी क्षेत्र का विकास करने के लिए आधुनिक खेतीबाड़ी के तौर तरीकों और उपयोग किया जाने वाले औजारों के दामों में कमी की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने किसानों, बागवानों को सस्ती दरों पर बीज और औजार मुहैया करवाने वाले बजट की उम्मीद जताई है। बागवानी के क्षेत्र में नई किस्मों को उतारा जाना चाहिए, ताकि पैदावार में इजाफा कर सके।