{"_id":"5be46c48bdec2269a41501c2","slug":"191541696584-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचाड़ी में तीन मंजिला मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचाड़ी में तीन मंजिला मकान जलकर राख
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। रनोल पंचायत के अंतर्गत बचाड़ी गांव में वीरवार सुबह आग से तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। जिसमें एक परिवार बेघर हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में बीस लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगजनी की घटना उस समय हुई जब चमन लाल पुत्र भजन दास का परिवार घर में सो रहा था। वीरवार सुबह करीब चार बजे जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि घर के अंदर से धुआं उठ रहा है। परिवार के सभी सदस्य कमरों से बाहर निकले तो देखा की मकान आग की लपटों में घिर गया है। मकान से आग की लपटे उठती देख आसपास के ग्रामीण भी बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना अग्निशमन केंद्र रोहड़ू को दी। अग्निशमन केंद्र के कर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास तो किया लेकिन आग की लपटें इतनी तेजी थी कि देखते ही देखते लकड़ी से बना पूरा मकान जलकर राख हो गया। तीन मंजिला मकान के 12 कमरे आग की भेंट चढ़े हैं।
अग्निशमन केंद्र रोहड़ू के प्रभारी सेवक राम ने बताया कि घटना की सूचना केंद्र में देरी से मिली। सूचना मिलने के बाद दमकल वाहन के साथ अग्निशमन केंद्र के कर्मी बचाड़ी गांव पहुंचे। आग पर काबू पाने के काफी प्रयास किए गए लेकिन आग पूरी तरह से मकान में फैल गई थी। घटना में 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।