फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सेब सीजन से पहले ननखड़ी की सड़कें हो दुरूस्त

सेब सीजन से पहले ननखड़ी की सड़कें हो दुरूस्त

Tue, 24 Jul 2018 09:16 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
सेब सीजन से पहले सड़कें हों दुरुस्त
विज्ञापन

भाजपा शक्ति केंद्र ननखड़ी की बैठक में उठा मुद्दा
केंद्र के सदस्य अब लोनिवि को सौंपेंगे ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। भाजपा शक्ति केंद्र ननखड़ी की मासिक बैठक में टिक्कर-ननखड़ी-खमाडी सड़क का मुद्दा गरमाया रहा। बैठक मंगलवार को ननखड़ी में अध्यक्ष योग राज चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक मेें सड़क को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग को जल्द ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान सदस्यों ने सेब सीजन के चलते ननखड़ी क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग लोक निर्माण विभाग से की। जिससे बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने में कोई दिक्कतें पेश न आएं। बैठक में क्षेत्र में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने का सरकार से आग्रह किया गया। बैठक में प्रदीप मेहता, महामंत्री लायक राम, बूथ अध्यक्ष शकुंतला देवी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मेहर सिंह, देविंद्र वर्मा, रक्षपाल, संजू ठाकुर, सुंदर सिंह, प्रभा, रीता देवी, अनिता, दीवान, दीपक मेहता, जोगिंद्र स्वर्ण, सूरज, प्रकाश और विजय ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed