फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कबड्डी में ननाहर स्कूल विजेता

कबड्डी में ननाहर स्कूल विजेता

Fri, 29 Jun 2018 07:21 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी में ननाहर स्कूल विजेता
विजेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवत में आयोजित चौपाल ब्लॉक की छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया है। समापन अवसर पर विधायक बलवीर वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में चौपाल ब्लॉक के करीब 20 स्कूलों की 205 छात्राओं ने भाग लिया। वॉलीबाल मुकाबले में भारत पब्लिक स्कूल चौपाल विजेता बना और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवत उप विजेता रहा।
कबड्डी प्रतियोगिता में ननाहर पहले और लिविंग वैल्यूज पब्लिक स्कूल चौपाल दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में धबास ने पहले, खादर ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। बैडमिंटन में मड़ावग पहले, लिविंग वैल्यूज चौपाल दूसरे, शॉटपुट में ननाहर ने पहला और खगना ने दूसरा स्थान झटका। मार्चपास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवत ने पहला स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में माटल पहले, ननाहर दूसरे, भाषण प्रतियोगिता में आरके पब्लिक स्कूल चौपाल पहले और सरांह दूसरे स्थान पर रहा। ग्रुप सांग में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल ने पहला, बीपीएस चौपाल ने दूसरा, लोक नृत्य में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरांह ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रधान शांता जंदेव, पंचायत समिति सदस्य रमला रांटा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतराम शर्मा, पवन चौहान, प्रताप चौहान, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लायकराम शर्मा, खेल प्रभारी राजेश चौहान, सुंदर मलिक, रविंद्र मेहता, कमलेश चौहान, विरेंद्र ठाकुर, मोहन लाल तालटा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


देवत स्कूल, पीएचसी का बनेगा भवन
विधायक बलवीर वर्मा ने कहा कि चौपाल में सभी विकासात्मक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। कहा कि जल्द ही वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवत के भवन, पीएचसी भवन का निर्माण किया जाएगा। प्राथमिक पाठशाला भवन की भी मरम्मत की जाएगी। विधायक ने कार्यक्रम आयोजन के लिए 21 हजार और लोक नृत्य प्रस्तुत करने वाली टीम को 2500 रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed