{"_id":"5bbe2ed0867a55282d141d0f","slug":"171539190480-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहडू के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार- ब्राक्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहडू के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार- ब्राक्टा
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथ लेबल पर कमेटी बनाएगी कांग्रेस
रोहड़ू ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक में लिया फैसला
प्रदेश सरकार पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। रोहड़ू ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक में बूथ लेबल पर कमेटी बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बूथ कमेटियां बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक रोहड़ू ब्लॉक के अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर सेन नेगी के निधन पर मौन रखा गया । उसके बाद आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने प्रदेश सरकार पर रोहड़ू और जिला शिमला के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ठियोग-हाटकोटी सड़क जो पंद्रह दिन बाद भी पूरी तरह से बहाल नहीं हुई है। सरकार सड़क को खोलने में रुचि नहीं दिखा रही। रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में अध्यापकों के सैकड़ों पद खाली पड़े हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से लोगों को इलाज करवाने में दिक्कतें आ रही हैं। बार-बार मुख्यमंत्री से आग्रह करने के बावजूद भी खाली पदों को नहीं भरा जा रहा। बैठक में तय किया गया कि यदि सरकार का रोहड़ू के साथ इसी तरह का रवैया रहा तो कांग्रेस पार्टी लोगों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत सिंह ठाकुर, प्रकाश चंद रेटका, महिला कांग्रेस की प्रधान उर्मिला नागू, शक्ति लाल मछान, सोहन लाल चौहान, जनार्दन नेगी, मोहिंद्र बसु, निर्मला चौहान, पवन चौहान, काहन चंद चौहान, जोगिंद्र मछान, माठु राम बुशहरी, राम रत्तन चौहान, सुरेंद्र चौहान, भागमल कपटा, अजीत राणा, देविंद्र ठाकुर, सुजय अग्रवाल, विजय चौहान, सुशील चौहान, हैपी मेहता, कपिल, रवि रावत, ललित ठाकुर, रविनंदन ठाकुर, रविंद्र जोदटा, वीरेंद्र नेगी, कमलेश ठाकुर, सुशीला नेगी, कुलदीप बिजरवान, हैरी घेष्टा, बिशन लाल, नरेश शर्मा, ईश्वर भोलटा, अंकुश लखटा, सुनील कप्टा, लता भटवान और सजीता धारटा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।