{"_id":"5b30f5d94f1c1b6a4d8b87a8","slug":"171529935321-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी की कई पंचायतों में नहीं हुई पेयजल समस्या दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी की कई पंचायतों में नहीं हुई पेयजल समस्या दूर
Updated Mon, 25 Jun 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
water tanker
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। मौसम की बेरुखी के चलते आनी उपमंडल की कई पंचायतों में पेयजल किल्लत जारी है। हालांकि प्रशासन और आईपीएच ने टैंकरों से पेयजल मुहैया करवा रहे हैं। इसके बावजूद ग्रामीणों को पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने सरकार, प्रशासन और आईपीएच से समस्या को जल्द दूर करने की मांग की है।
गौरतलब है कि आनी उपमंडल की बैहना पंचायत में ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। कई वर्षों से गर्मी में पेयजल किल्लत की समस्या गहरा जाती है। इसके बावजूद सरकार और आईपीएच विभाग समस्या का स्थायी हल नहीं ढूंढ पाए हैं। पानी की कमी के कारण लोगों दूसरे स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। हालांकि इस पंचायत में आईपीएच विभाग टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कर रहा है, लेकिन यह आपूर्ति लोगों के लिए नाकाफी है।
विज्ञापन
उपमंडल की दलाश, ब्यूंगल, डिंगीधार, तलूना, पोशना सहित नित्थर उपतहसील के लोग भी पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। इन क्षेत्रों में टैंकरों से मुहैया करवाया जा रहा पानी भी कम पड़ रहा है। पेयजल किल्लत के चलते जहां ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं पशु पालन में जुटे ग्रामीणों के सामने पानी पिलाने की समस्या खड़ी हो गई है। पशुपालकों को पशुओं को बेचने की स्थिति पैदा हो गई है। इन पंचायतों के लोगों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और आईपीएच विभाग से पेयजल योजनाओं का निर्माण कर समस्या को दूर करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
इस बारे में एसडीएम आनी चेत सिंह ने कहा कि उपमंडल के जिन क्षेत्रों में पेयजल किल्लत है वहां आईपीएच विभाग को टैंकरों की व्यवस्था कर पेयजल आवंटित करने के निर्देश दिए हैं। आठ से नौ रूटों पर टैंकरों की व्यवस्था कर पेयजल मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आईपीएच विभाग को लोगों को पर्याप्त पानी देने के निर्देश दिए गए हैं।