फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रामपुर में वसूले जा रहे सब्जियों के मनमाने दाम

रामपुर में वसूले जा रहे सब्जियों के मनमाने दाम

Sat, 13 Jan 2018 09:31 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में वसूले जा रहे सब्जियों के मनमाने दाम
demo pic - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
रामपुर में सब्जियों के दाम भले की स्थानीय प्रशासन ने तय कर दिए हैं, लेकिन इनको सख्ती से लागू करने के लिए कई कारगर कदम नहीं उाठाए गए हैं। हालांकि, प्रशासन ने आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन पर सब्जियों के रेट डिस्पले कर रखे हैं लेकिन इसके कुछ ही दूरी पर सब्जी बिक्रेता सब्जियों के मनमाने दाम वसूल कर उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। इन दुकानदारों पर प्रशासन की कोई पकड़ नहीं है। प्रशासन से पूछा जाए कि सब्जियों के दाम किसके लिए दर्शाए गए हैं?
स्थानीय प्रशासन ने रामपुर में सब्जी विक्रेताओं पर नकेल कसने के लिए सब्जियों के रेट डिस्प्ले कर दिए हैं। साथ ही साफ कहा गया है कि अगर सब्जियों के तय रेट से अधिक दाम वसूले जाते हैं तो प्रशासन ऐसे दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करेगा। स्थानीय प्रशासन के कड़े फरमानों का भी सब्जी विक्रेताओं पर कोई असर नहीं पड़ा है और पूर्व की भांति सब्जियों के अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि रामपुर में उपभोक्ता अक्सर शिकायत करते रहे हैं कि दुकानदार सब्जियों के दाम मनमाने ढंग से वसूलते हैं। इन सब्जी विक्रेताओं पर कोई नकेल स्थानीय प्रशासन ने नहीं कसी है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की बार-बार मांग के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने सब्जियों और फलों के दाम तय किए थे और साथ ही इन दामों को इलेक्ट्रॉनिक्स डिस्प्ले बोर्ड में लगाने शुरू किए थे। इन दामों के तय होने के बाद भी दुकानदारों ने सब्जियों के अधिक दाम वसूलने की परंपरा कायम रखी है। प्रशासन ने सब्जियों की गुणवत्ता के अनुसार रेट परचून रेट तय कर रखे हैं। स्थानीय प्रशासन ने सब्जियों के दाम तो तय कर दिए लेकिन यह यह सुनिश्चित नहीं किया है कि सही मायने में उपभोक्ताओं के तय दाम वसूले जा रहे हैं या नहीं? हैरानी की बात यह है कि रामपुर में एक-दो दुकानों को छोड़कर किसी भी सब्जी विक्रेता ने दुकान के बाहर सब्जियों की रेट लिस्ट नहीं लगाई है। इससे दुकानदार ग्राहम देखकर अधिक दाम वसूल रहे हैं। शाम पांच बजे के बाद दुकानदार सब्जियों के मनमाने दाम वसूल कर लूटखसोट कर रहे हैं। बाजार में चार कदम बाद सब्जियों के रेट बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं खाद्य आपूर्ति निरीक्षक
खाद्य आपूर्ति निरीक्षक धनवीर ठाकुर कहते हैं कि तय रेट लिस्ट से अधिक कोई सब्जी के दाम वसूलने की शिकायत आती है तो विभाग कार्रवाई करेगा। उनका कहना है कि सब्जियों की रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है। रेट लिस्ट भी नहीं लगी होगी तो कार्रवाई होगी।
सब्जियों के रटे
प्रशासन के तय रेट
1. मटर 39-46
2.फूलगोभी 33 से 39
3.बंद गोभी 23-26
4.प्लासबीन 41-50
5.शिमला मिर्च 42-45
6.आलू 13-16
7.प्याज 52-55
8.टमाटर 26-35
9.धनिया 51-55
10.भिंडी 71-78
11.मैथी 45-52
12. सरसों का साग 15-20
13.घीया 28-32
14.करेला 38
15.खीरा 28-32
16. मूली 10-13
17. गाजर 13-20
18. पालक 26-32
19. केला 70 रुपये दर्जन
20. अनार 97-104
21. पपीता 28-32
22. किन्नू 40-45
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed