फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मरीजों को नहीं मिल रहा उपचार

मरीजों को नहीं मिल रहा उपचार

Thu, 25 Jan 2018 10:30 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से चरमरा गई है। सिविल अस्पताल चौपाल में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। दो दिन पूर्व चौपाल से दस किलोमीटर दूर खगना मे एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन मरीजों को घायल अवस्था में चौपाल अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शिमला रेफर कर दिया गया। वह भी तब जब चौपाल-शिमला मार्ग बर्फबारी के कारण बंद था। इसके बाद घायलों को वाया पांवटा आईजीएमसी शिमला ले जाया गया। इससे मरीजों को शिमला पहुंचने में करीब दस घंटे लग गए। बुधवार रात को भी दो मरीज दूरदराज के क्षेत्रों से सिविल अस्पताल चौपाल में उपचार के लिए लाए गए, उन्हें भी चिकित्सक ने शिमला रेफर कर दिया। तीमारदार रति राम व रघुनाथ ने कहा कि उनके मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता है। 108 एंबुलेंस खराब सड़क का बहाना बनाकर जाने को तैयार नही हुई। अस्पताल में न तो अल्ट्रासाउंड की सुविधा है और न ही एक्सरे की। मरीजों के लिए ठंड से बचने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। यहां पर मरीजाें को ठंड में ठिठुरना पड़ता है। सिविल अस्पताल चौपाल में कोई भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। आपातकालीन स्थिति में मुश्किल अधिक बढ़ जाती है। सुविधाओं के अभाव में अस्पताल से मरीजों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया जा रहा है। चौपाल से सौ किलोमीटर दूर आईजीएमसी पहुंचने से पहले ही कई मरीज रास्ते में दम तोड़ देते हैं। सिविल अस्पताल चौपाल के अधीन 27 उप स्वास्थ्य केंद्र हैं। सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों से मरीज चौपाल आते हैं। लेकिन सिविल अस्पताल में उपचार करने के स्थान पर उन्हें शिमला रेफर किया जाता है। उधर, एसएमओ चौपाल डॉ. मनमीत सैनी ने कहा कि सिविल अस्पताल में सुविधाएं न होने के कारण गंभीर मरीजों को शिमला भेजा जाता है, जिससे उनका समय पर उपचार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed