{"_id":"5d24c30b8ebc3e6d18101df7","slug":"156269028817-rampur-hp-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों के आपसी झगड़े में एक ने गंवाई जान, हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो युवकों के आपसी झगड़े में एक ने गंवाई जान, हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। दो युवकों के आपसी झगड़े में एक युवक की जान चली गई। घायल का आईजीएमसी में इलाज चल रहा था। पुलिस थाना भावानगर में शुक्रवार को भादंस की धारा 323, 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था जिसमें सोमवार को धारा 302 भी लगा दी गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 5 जुलाई की शाम को काचे और विकासनगर बरी के छह युवक भावानगर बाजार के समीप एकांत में बैठकर शराब पी रहे थे कि दो युवक राकेश विक्रम सिंह पुत्र राकेश मार्या (20 वर्ष) निवासी विकासनगर बरी और विनय पुत्र अशोक (19 वर्ष) गांव काचे में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। हालांकि साथ बैठे अन्य युवकों ने उन्हें लड़ने से रोका लेकिन दोनों लड़ते हुए दूसरी तरफ आ गए जहां झाड़ियां और खाई थी। कुछ देर बाद विनय तो वापस आ गया परंतु राकेश वापस नहीं आया।
विज्ञापन
यह देख युवक घबरा गए और खाई की तरफ गए तो रास्ते में उन्हें राकेश घायल अवस्था में गिरा हुआ मिला। राकेश को तुरंत सीएचसी भावानगर पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात रामपुर अस्पताल रेफर किया गया। राकेश की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। जहां राकेश ने सोमवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर विपन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीजेएम कोर्ट में पेश कर 13 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। घटनास्थल जाकर जायजा लिया गया है और मामले के हर एक पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।