{"_id":"5d1b8a638ebc3e3ccd74ff26","slug":"156208596411-rampur-hp-news31","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय गुयसांज्ञस पर्व के आयोजन को लेकर की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय गुयसांज्ञस पर्व के आयोजन को लेकर की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं बिखेरेंगी फैशन के जलवे
राज्य स्तरीय गुरूसांज्ञस पर्व के आयोजन को लेकर एसडीएम ने ली बैठक
7 जुलाई से 11 जुलाई तक होने वाले मेले की तैयारियां जोरों पर
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर की मूरंग तहसील के रांरग में 7 जुलाई से 11 जुलाई तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रारंग गुरूसांज्ञस मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह अश्वनी कुमार ने की।
बैठक में मेले से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें मेले के शुभारंभ और समापन समारोह के लिए मुख्य अतिथि के बारे में, मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर, मेले के लिए आक्पा चैक पोस्ट से बस सेवा उपलब्ध करवाने और लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन करने के बारे में चर्चा हुई। बैठक में अतिरिक्त दंडाधिकारी ने रारंग पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों के लोगों से आग्रह किया कि मेले के दौरान एक सांस्कृतिक झांकी दिखाएं, जिसमें कम से कम 200 लोग पारंपरिक वेशभूषा में हों। मेले के दौरान महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा में फैशन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को मेला कमेटी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय मेले में आक्पा और खदरा गांव की महिलाओं के मध्य रस्साकशी प्रतियोगिता भी होगी। मेले के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा किन्नौर के लोक गायकों द्वारा भी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। राज्य स्तरीय मेले में लोक गायक केदार नेगी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने विभिन्न विभागाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और मेला कमेटी के सदस्यों से मेले को सफल बनाने में अपना सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर तहसीलदार मूरंग प्रवीन कुमार, मुख्य लामा प्रदीप कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत रारंग रेखा नेगी, उपप्रधान चंद्र भगत नेगी, महिला मंडल प्रधान रारंग उत्तम मणी और विभिन्न विभागों के अधिकारी और युवक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।