फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   शोरूम की तर्ज पर सरकार बागवानों के लिए दवाइयों के स्टोर : पांजटा

शोरूम की तर्ज पर बनाए जाएं दवाइयों के स्टोर

Mon, 01 Jul 2019 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी(कुल्लू)। आनी के कुंगश में आनी वैली ग्रोवर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को सेब बागवानों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रोहडू़ के बागवान डिंपल पांजटा ने जांजा क्षेत्र के बागवानों को विस्तारपूर्वक सेब की गुणवत्ता और पैदावार बढ़ाने के टिप्स दिए।
उन्होंने बागवानों को सलाह दी कि सेब पैदावार और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शुरू से ही न्यूट्रीशियन का विशेष ध्यान दें। सेब तुड़ान के तुरंत बाद कॉपर हाइड्रोक्साइड, जिंक, बोरोन, यूरिया की स्प्रे करें और जमीन के नीचे भी एनपीके का विशेष ध्यान रखें। आजकल रूट स्टॉक पर बहुत बागवान जा रहे हैं। उन्होंने बागवानों से आह्वान किया कि यदि बागवानों के पास पानी की व्यवस्था नहीं है और देखरेख नियमित नहीं कर सकते हैं, तो वे रूट स्टॉक पर न जाएं। उन्होंने सरकार द्वारा बागवानों की सुविधा के लिए खोले गए केंद्रों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार द्वारा मुहैया करवाई जा रही सभी तरह की दवाइयां बागवानों को उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। सरकार एक शोरूम की तरह दवाइयों के केंद्र खोले ताकि सभी बागवान लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन

वहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य सभी बागवानों की सेब की पैदावार को बढ़ाने के साथ-साथ सेब की गुणवत्ता को बढ़ाना है। उन्होंने एसोसिएशन में हर बागवान को शामिल होने की अपील की। इस दौरान डिंपल पांजटा ने आनी वैली ग्रोवर एसोसिएशन की स्थायी सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर, भूपेश खिमटा, धीरज झिंटा, महेंद्र, वीरेंद्र ठाकुर, श्याम, संजीव, योगेश परमार, संजय ठाकुर, पवन, लच्छी राम, रवींद्र, हरीश, निका राम, तारा चंद, छाया नंद, प्रवेश कुमार, संदीप चौहान सहित सैकड़ों बागवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed