{"_id":"5d1787ce8ebc3e3c8558eb9f","slug":"15618231618-rampur-hp-news192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जागरूकता शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जागरूकता शिविर आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। आगामी सात जुलाई को निरमंड में आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। बीडीओ निरमंड कार्यालय की ओर से निरमंड खंड की 12 पंचायतों में अलग-अलग दिन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिससे जनमंच कार्यक्रम में ग्रामीणों की शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा सके। 7 जुलाई को होने वाले जनमंच में कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा शिरकत करेंगे।
बीडीओ निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि आगामी जनमंच कार्यक्रम में निरमंड खंड की 12 पंचायतें, जिसमें निरमंड, त्वार, निशानी, भालसी, बाहवा, गडेज, बारी, पोशना, तुनन, खरगा, कुशवा और सरघा शामिल हैं। ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया सके, इसके लिए बीडीओ कार्यालय द्वारा सभी पंचायतों में अलग-अलग दिन जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को कुशवा पंचायत में बीडीओ निरमंड मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
शिविर में समस्त विभागों के अधिकारी, खंड कार्यालय, कृषि विभाग, बागवानी विभाग, आईपीएच विभाग, तहसील कल्याण अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग और वन व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे और विभागों से मिलने वाली सुविधाओं की पात्रता एवं विधि के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया करवाएंगे। बीडीओ के अनुसार इससे पहले निशानी और त्वार में जनमंच पूर्व गतिविधियों को लेकर शिविर लगाए गए, जिसमें आम लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। ग्रामीणों को इस दौरान जनमंच की महत्ता बताई गई।
विज्ञापन
जनमंच कार्यक्रम को लेकर लोगों को पंचायत स्तर पर जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत 30 जून को निरमंड, 1 जुलाई को बाहवा, गड़ेज, 2 को पोशना, तुनन, 3 को बाड़ी, भालसी, 4 को खरगा और 5 जुलाई को ग्राम पंचायत सरघा में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।