{"_id":"6b0180cb4d028fecca0d014d","slug":"seven-day-nss-camp-concludes-at-balsa-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-175410-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्वयंसेवकों ने करालश गांव और जागा माता \nमंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्वयंसेवकों ने करालश गांव और जागा माता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया
विज्ञापन
बलसा स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न। स्रोत: स्कूल प्रंबंधन
बलसा स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न
. 15 स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलसा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर संपन्न हो गया। शिविर में विद्यालय के नौ छात्रों और छह छात्राओं समेत 15 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से सेवा और जागरूकता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य राकेश मुल्टा ने शिविर का शुभारंभ और समापन किया। कार्यक्रम अधिकारियों वीरेंद्र ठाकुर और दिव्या मुखिया के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने करालश गांव और जागा माता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान परिसर की सफाई करने के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में कृषि विज्ञान केंद्र करालश की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ऊषा शर्मा ने मृदा स्वास्थ्य और उर्वरकों के उचित उपयोग की जानकारी दी। वहीं, आनंद शर्मा ने कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों तथा राकेश शर्मा ने विज्ञान के चमत्कारों और उससे जुड़े संभावित खतरों के बारे में स्वयंसेवकों को जानकारी दी। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान राजा ठाकुर भी उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्य राकेश मुल्टा ने स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।