फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एचआरटीसी तकनीकी संघ ने प्रदेश तकनीकी संगठन से किया किनारा

एचआरटीसी तकनीकी संघ ने प्रदेश तकनीकी संगठन से किया किनारा

Thu, 20 Jun 2019 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
समस्याएं बरकरार, अतिरिक्त काम सौंपा जा रहा
विज्ञापन

एचआरटीसी तकनीकी संघ रामपुर ने प्रदेश संगठन से किया किनारा
आरोप, राज्य कार्यकारिणी से जुड़े कर्मियों का ही देखा जा रहा काम
संगठन में आम कर्मचारियों की समस्याओं की नहीं हो रही कोई सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पथ परिवहन निगम रामपुर तकनीकी इकाई ने सामूहिक रूप से प्रदेश तकनीकी संगठन छोड़ने का एलान किया है। रामपुर इकाई ने प्रदेश कार्यकारिणी पर आम कर्मचारी सदस्यों की समस्याओं का समाधान न करने और अतिरिक्त काम का बोझ डालने का आरोप लगाया है। इकाई का कहना है कि केवल राज्य कार्यकारिणी से जुड़े हुए कर्मचारियों के काम को ही तवज्जो दी जा रही है। ऐसे में एचआरटीसी रामपुर के तकनीकी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से प्रदेश तकनीकी संगठन छोड़ने का निर्णय लिया है।
इकाई अध्यक्ष रामपुर सीता राम, उपाध्यक्ष रणजीत और सचिव कुलवंत ने कहा कि सभी तकनीकी कर्मचारियों में राज्य कार्यकारिणी के प्रति गहरा रोष है। राज्य कार्यकारिणी तकनीकी कर्मचारियों पर काम का बोझ डाल रही है और अपने चहेतों के काम कर रही है। राज्य संगठन के दोहरे रवैये के चलते रामपुर तकनीकी इकाई की कार्यकारिणी और सदस्यों ने संगठन को छोड़ने का निर्णय लिया है। रामपुर में एचआरटीसी के कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों को रोजाना कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है, जिसके समाधान के लिए कई बार राज्य कार्यकारिणी से आग्रह किया गया, बावजूद इसके समस्या का समाधान तो दूर, आज तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके कारण तकनीकी कर्मचारी खासे नाराज हैं।
विज्ञापन

एचआरटीसी के तकनीकी कर्मचारियों में सह सचिव काकू राम, उप प्रधान रोशन लाल, प्रेस सचिव शादी लाल, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद, वित्त सचिव शेर सिंह, राज कुमार, सोहन लाल, कुलभूषण, रूकम देव, मुकेश, गुर देव, हेमराज, संतोष कुमार, लोतम राम, केशव राम, कपूर सिंह, काहन सिंह, किशन, कृष्ण लाल, रणजीत, उमेश्वर, मुकेश, शंकर दयाल, जय पाल, लुभावन प्रेमी, प्रदीप कुमार, खेम राज, जीवन सिंह, जय प्रकाश, पोशु राम, यज्ञादत्त और ओम प्रकाश सहित सभी सदस्यों ने प्रदेश तकनीकी संगठन छोड़ने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रदेश परिवहन तकनीकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर ने बताया कि रामपुर डिपो में तकनीकी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के आपसी मतभेद के कारण संगठन में दरार आई है। जल्द उनके मतभेद को दूर किया जाएगा और दोबारा स्थायी कार्यकारिणी संगठित की जाएगी। इस समय रामपुर तकनीकी संघ में 80 सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed