{"_id":"5d091a178ebc3e22806b15f2","slug":"156087757715-rampur-hp-news179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेसंग टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेसंग टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला(किन्नौर)। मुख्यालय रिकांगपिओ से 150 किलोमीटर दूर नाको पंचायत में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शहरी विकास, नगर एवं ग्राम योजना तथा आवास मंत्री सरवीण चौधरी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमंड स्पोर्ट्स कल्चर क्लब नाको द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें जिला किन्नौर की 11 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में नेसंग टीम ने जीती। विजेता को प्रथम पुरस्कार में एक लाख एक हजार सहित ट्रॉफी और द्वितीय स्थान पर रही पुनंग की टीम को पैंतीस हजार रुपये सहित ट्रॉफी भेंट कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है। खेलों से युवाओं का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के साथ-साथ आपसी मेलजोल व भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सोमंड स्पोर्ट्स कल्चर क्लब नाको को खेल मैदान के लिए तीन लाख रुपये, क्लब को दस हजार रुपये, रस्साकशी में भाग लेने वाले नाको महिला मंडल को 15 हजार रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य शांता कुमार नेगी, पंचायत समिति सदस्य पदमा रिंगजिन, पंचायत प्रधान विजय नेगी, सोमंड स्पोर्ट्स कल्चर क्लब नाको के प्रधान विजय नेगी, उपप्रधान राजकमल, महिला मंडल प्रधान जंगमो पोतो सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।