फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कांग्रेस के पुराने गढ में केवल अठारह बूथ बचा सके नेता

कांग्रेस विधायक के बूथ पर भाजपा ने बनाई बढ़त

Sat, 25 May 2019 02:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। कांग्रेस के पुराने गढ़ रहे रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में नेता केवल 18 बूथों पर मतों की बढ़त लेने में सफल रहे हैं। रोहड़ू से रिकॉर्ड मतों की जीत के साथ कांग्रेस से दूसरी बार विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के बूथ पर भी भाजपा हावी रही है। डोडरा क्वार के अलावा रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में 116 पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ है। इनमें से छुपाडी, अढाल एक, भलूण, समोली, बागी, झटवाडी, कलोटी, जांगला, नंडला, जयलोटा, गौंसारी, जाबल, डुगयाणी, चिलाला, चिड़गांव, खशधार, देनवाडी व गजयाणी केवल 18 बूथों पर कांग्रेस को बढ़त मिली है। लोकसभा चुनाव में रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को 20990 मत और भाजपा को 29141 मत मिले। लोकसभा चुनाव में पहली बार आज तक के इतिहास में रोहडू से भाजपा 80151 मतों की बढ़त मिली है। डोडरा क्वार के सात पोलिंग बूथों में तीन पर कांग्रेस व चार पर भाजपा आगे रही है। पूरे रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में 123 पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ है। लोकसभा चुनाव में सामने आए परिणाम के बाद रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से भी कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव में अभी से चुनौती खड़ी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed