{"_id":"5ce81dfbbdec2207826de0e6","slug":"15587159507-rampur-hp-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू में भाजपा ने मनाया जीत का जश्न, खूब चला नाटियों का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू में भाजपा ने मनाया जीत का जश्न, खूब चला नाटियों का दौर
विज्ञापन
रोहड़ू। विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को पहली बार भारी बहुमत मिलने पर रोहड़ू में देर रात तक कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। भाजपा के पदाधिकारी रेस्ट हाउस के प्रांगण में नाटियों पर खूब झूमे। स्थानीय नेताओं ने रोहडू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पक्ष में भारी मतदान के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त जताया है।
विज्ञापन
रोहड़ू में शाम करीब चार बजे से भाजपा की जीत का जश्न शुरू हो चुका था। उसके बाद भाजपा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाउस के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया। भाजपा की प्रदेश सचिव शशि बाला और मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा ने बताया कि रोहड़ू की जनता ने इस बार भाजपा को भरपूर समर्थन दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को लीड वोट देने के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रोहड़ू की हर समस्या को मुख्यमंत्री के सामने उठाया जाएगा। रोहड़ू के विकास को मुख्यमंत्री से मिल की गति दी जाएगी।
विज्ञापन