फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नौर में 126 मतदान केंद्रों के लिए पेलिंग पार्टियां रवाना

किन्नौर में 126 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

Sat, 18 May 2019 11:43 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने कहा कि 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए किन्नौर विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाने के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। किन्नौर विधानसभा क्षेत्र के सभी 126 मतदान केंद्रो के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 18 बसें भेजी गई हैं। वहीं जिन मतदान केंद्रों तक बस योग्य सड़क नहीं है, वहां पोलिंग पार्टियों को छोटे वाहनों के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है जिले में कुल 58,153 मतदाता हैं, जिनमें से 28,765 पुरूष, 28,619 महिलाएं और 769 सेवा अर्हता मतदाता हैं। जिले में 616 दिव्यांग मतदाता हैं और 6 मतदाताओं की उम्र 100 वर्ष से अधिक है। इनमें देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी भी शामिल हैं। जिले में 2 मतदान केंद्र महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे, जो रिकांगपिओ-1 और रिकांगपिओ -2 है। उन्होंने कहा कि कल्पा -1 और कल्पा -2 मतदान केंद्रो को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। 1890 में आरंभ हुए प्राथमिक पाठशाला कल्पा जिसे आदर्श मतदान केंद्र भी बनाया गया है, पर देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा नेगी के सम्मान के लिए प्रबंध किए गए हैं। जिले में दो मतदान केंद्र यंगथंग और चगांव -2 को संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जहां पर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की आधा सेक्शन के अतिरिक्त एक एक पुलिस कर्मी को भी तैनात किया गया है। मतदान प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने के लिए 504 मतदान अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। वहीं 27 सेक्टर अधिकारी और 6 सेक्टर मैजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो पोलिंग पार्टियों के संपर्क में रहेंगे। सेक्टर अधिकारियों को अतिरिक्त ईवीएम, वीवीपैट और सीयू दिए गए हैं, जिससे यदि किसी मतदान केंद्र पर ईवीएम, वीवीपैट और सीयू में कोई खराबी आ जाती है, तो उसे तत्काल बदला जा सके। इसके अतिरिक्त 15 माइक्रो ऑव्जर्वर भी तैनात किए गए हैं, जो सामान्य पर्यवेक्षक के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से करीब 212 पुलिस गृहरक्षक और अर्ध सैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed