फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी से एबीवीपी ने की मुलाकात

देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी से एबीवीपी ने की मुलाकात

Mon, 13 May 2019 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
‘उम्र ज्यादा नहीं होती तो मैं भी
विज्ञापन

मतदाताओं को करता जागरूक’
एबीवीपी कार्यकर्ताओं से बोले देश के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी
नेशन फर्स्ट वोटिंग मस्ट अभियान के बारे में दी विस्तार से जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। नेशन फर्स्ट वोटिंग मस्ट अभियान के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रिकांगपिओ इकाई के कार्यकर्ताओं ने कल्पा में देश के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी के साथ मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें विद्यार्थी परिषद की ओर से छेड़े गए मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

श्याम सरन नेगी ने विद्यार्थी परिषद के इस अभियान की सराहना की और कहा कि अगर अभी उनकी आयु 102 वर्ष न होती तो वह भी विद्यार्थी परिषद के इस अभियान में शामिल होकर सभी लोगों से मिलकर उन्हें अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करते। इस अवसर पर श्याम सरन नेगी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि 19 मई को प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव में अपना मतदान अवश्य करें। उन्होंने देश के लोकतंत्र को और मजबूत बनाने का संदेश दिया। इस मौके पर संगठन मंत्री द्रुपद मेहता, इकाई सचिव सरीना नेगी, सह प्रमुख पूजा नेगी, इकाई छात्रा प्रमुख सविता नेगी, मीडिया प्रमुख आदित्य नेगी और आकाश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed