फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बेरोजगारी और शिक्षा की गुणवता पर युवाओं ने रखी अपनी राय

बेरोजगारी और शिक्षा की गुणवता पर युवाओं ने रखी अपनी राय

Mon, 13 May 2019 09:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
सरकार रोजगार के साधन करे विकसित
विज्ञापन

अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने उठाया मुद्दा
कहा-रामपुर विस क्षेत्र में कोई बड़ा शिक्षण संस्थान नहीं खुला
आज भी क्षेत्र का युवा वर्ग दूसरे राज्यों में कर रहा है पढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। शिक्षा और योग्यता के अनुसार ही युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए। भारत देश में आईआईटी और आईआईएम की संख्या बढ़नी चाहिए जिससे युवाओं को अच्छे क्षेत्रों में रोजगार मिल सके। रामपुर कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने इन विषयों पर अपने विचार रखे।
युवाओं ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में आज तक कोई बड़ा शिक्षा संस्थान नहीं है जिसके कारण यहां युवाओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए शिमला, चंडीगढ़ पंजाब, दिल्ली और अन्य राज्यों में जाना पड़ रहा है। सभी को सरकारी नौकरी देना संभव नहीं है लेकिन सरकार को रोजगार के साधन विकसित करने चाहिए। प्रदेश और प्रदेश में किसी की भी सरकार रही हो हमेशा युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा जाता है लेकिन किसी भी सरकार ने आज तक युवाओं की रोजगार की समस्याओं का हल नहीं किया है।
विज्ञापन

युवा संवाद में आए यशवंत शर्मा, संदेश चौहान, रवि कुमार, चंद्र मोहन शर्मा, इंद्र जीत कायथ और रोहित चौहान ने कहा कि जो उम्मीदवार युवाओं की रोजगार की बात करेगा उसको मतदान किया जाएगा। इस समय रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 60 प्रतिशत युवा मतदाता हैं जबकि 2810 नए युवा मतदाता हैं जो किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करके उसकी जीत और हार में अपना योगदान दे सकते हैं। नेता सिर्फ चुनाव के समय युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए झूठी घोषणाएं करते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद युवाओं की समस्या वहीं की वहीं रह जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1. युवा राहुल नेगी के अनुसार रामपुर विधानसभा क्षेत्र में आज तक शिक्षा से संबंधित कोई बड़ा संस्थान नहीं है जिसके कारण युवाओं को पढ़ाई के लिए अन्य जिलों में जाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की रामपुर क्षेत्र को शिक्षा का हब बनाया जाए।
2. युवा अभिषेक रांटा ने बताया कि आज देश में दिन प्रतिदिन बेरोजगारी की संख्या बढ़ना एक चिंता का विषय है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम साबित हो रही हैं। बस चुनावों मेें वायदे होते हैं फिर सब भूल जाते हैं।
3. युवा भूपेंद्र के अनुसार रामपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कोई बड़ा शिक्षण संस्थान नहीं है। रामपुर चार जिलों को मुख्य व्यापारिक केंद्र है यहां पर मेडिकल कॉलेज का होना जरूरी है जिससे युवाओं को अपने घरद्वार चिकित्सक बनने का मौके मिल सके।
4. लालसा के युवा तुला राम शर्मा का कहना है कि रामपुर में गुणकारी शिक्षा केंद्र होना चाहिए जिसमें रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा शिक्षक ग्रहण कर सकें और शिक्षा के अनुसार उनको रोजगार भी मिलना चाहिए।

5. राजू शर्मा के अनुसार हर पंचायत में कौशल विकास केंद्र खुलने जरूरी हैं। हर क्षेत्र में स्कूल और कॉलेज सरकार खोल रही है लेकिन यहां पर शिक्षकों की कमी होने से युवाओं को सही शिक्षा नहीं मिल पा रही है। सरकार को स्कूलों और कॉलेजों में बेहतर शिक्षा और शिक्षकों की कमी का पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed