{"_id":"5cd6f587bdec22078f24c52e","slug":"155759149010-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही से कार चला रहे चालक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही से कार चला रहे चालक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। दत्तनगर पंचायत के भद्राश पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में चालक के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ करने में जुटी हुई है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया है।
शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार कार की टक्कर के कारण कार और एलपी ट्रक के बीच में खड़ी मां और बेटी इसकी चपेट में आ गए थे। इस हादसे में जहां पांच वर्षीय शगुन, पुत्री सुनील निवासी नेपाल की मौत हो गई थी, वहीं उसकी मां पुष्पा देवी इस हादसे में घायल हो गई थी। पुष्पा को रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है, वहीं मृतक शगुन का अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने तेज रफ्तार कार चालक को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 279, 337 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी चालक होशियार सिंह (65) पुत्र दौलत राम, गांव भरेड़ीधार, कोटगढ़, जिला शिमला से गहन पूछताछ कर रही है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि तेज रफ्तार कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम कर बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन