फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   लच्छी लच्छी लोग गलांदे गानों पर खूब झूमे आनीवासी

‘लच्छी लच्छी लोक गलांदे’ गाने पर झूमा पंडाल

Fri, 10 May 2019 10:25 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। जिला स्तरीय आनी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के कलाकारों सहित स्थानीय कलाकारों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सभी कलाकारों ने बेहतर प्रदर्शन करके सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्टार कलाकार हेमंत शर्मा के अलावा डिंपल ठाकुर ने सुरमानिये, बोतलां फूटी हाए रे नातिया, बाबरी लाल चिड़िए, लच्छी लच्छी लोक गलांदे सहित प्रस्तुतियां दीं। इससे पहले क्षेत्र के हेत राम भारद्वाज ने पारंपरिक नैणी गाई, महोग की लीलावती हितेंद, सुहासी, नंद लाल चौहान, प्रेम सोनी, अक्षय कुमार, सतीश कुमार, अरुण कुमार, नरेंद्र भारद्वाज, रीना ठाकुर, रामेश्वर शर्मा, अजय चौहान, हंस राज, रमेश कटोच और संजय राजटू ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। आनी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में मेला कमेटी ने दर्जन भर कलाकारों को मंच दिया। हालांकि मेला कमेटी ने लोकल कलाकारों को इस बार भरपूर मौका दिया, लेकिन अधिकतर कलाकारों को उपयुक्त समय न मिलने के चलते अपना बेहतर प्रदर्शन नहीं दिखा पाए। इस मौके पर सांस्कृतिक संध्या के दौरान तहसीलदार आनी डीएस नेगी, बीडीओ आनी हरि सिंह, एसडीओ लोक निर्माण विभाग किशोरी लाल, सुमन, एसडीओ आईपीएच प्रकाश भारद्वाज, विनोद ठाकुर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट स्वतंत्र कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed