फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पूर्वणी झूले के पास रविवार देर रात से एनएच 5 अवरूद्ध

पूर्वणी झूले के पास रविवार देर रात से एनएच 5 अवरूद्ध

Mon, 06 May 2019 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन होने से एनएच पर थमे वाहनों के पहिये
विज्ञापन

पूर्वणी झूले के पास रविवार देर रात से एनएच-5 अवरुद्ध
जिले के हजारों लोगों को झेलनी पड़ रही हैं परेशानियां
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में पूर्वणी झूले के पास रविवार देर रात से राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है। एनएच पर भारी भूस्खलन होने से वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गए हैं। दोनों ओर सोमवार को वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों को आवाजाही करने में खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। हालांकि बाधित मार्ग को बहाल करने में सीमा सड़क संगठन भरसक प्रयास कर रहा है, लेकिन पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन से बाधित मार्ग को बहाल करने में खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं।
जिला किन्नौर में एनएच पांच बार-बार अवरुद्ध हो रहा है। सप्ताह में दूसरी बार एक बार फिर से एनएच पांच पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। सड़क के विस्तारीकरण के चलते की जा रही ब्लास्टिंग एनएच बंद होने के मुख्य कारण बताया जा रहा है। इस संबंध में सतीश कुमार, लीलादत्त ठाकुर, सुनील दत्त, प्र्रभाकर, अमन, कनैन सिंह, कविता, सरिता, समीर, दावा छेरिंग, कर्ण लोक्टस, अश्वनी और राजेंद्र सिंह के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर यातायात ठप होने से पूह खंड की दो दर्जनों पंचायतों के हजारों लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। लोगों का काजा और स्पीति वैली की तरफ संपर्क कट गया है। यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। जिले के लोगों को आवाजाही करने में भारी असुविधाएं हो रही है। वहीं इस संबंध में पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी और अड्डा प्रभारी गोपाल नेगी ने बताया कि सड़क बंद होने से शिमला, रामपुर और जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह-ताबो और काजा की तरफ निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो रही है। निगम की ओर से बसों को पूर्वणी झूले के पास ट्रांसमिट कर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग बाधित होने की सूचना मिलते संगठन की 5 मशीनें और तीन दर्जन से अधिक मजदूर बाधित मार्ग को बहाल करने में जुटे हुए हैं। लगातार गिर रही बड़ी-बड़ी चट्टानों के कारण मार्ग को बहाल करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। जल्द ही बाधित मार्ग को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed