{"_id":"5ccc6d67bdec2207626c353b","slug":"155690128613-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में तीन मतदान केंद्र संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में तीन मतदान केंद्र संवेदनशील
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव में लोगों को अपने मत के प्रयोग करने को लेकर जागरूकता अभियान छेड़ा गया। रामपुर में शुक्रवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने चुनाव प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चुनाव प्रचार वाहन में गीतों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर पद्म स्कूल के छात्रों ने मानव शृंखला बनाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया।
इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियां जोरों पर हैं और निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर का प्रावधान है। उन्हें घर से मतदान केंद्र तक लाने ले जाने की व्यवस्था सरकारी खर्चे पर की गई है। कई मतदान केंद्रों पर उनके लिए विशेष स्वयं सेवक तैनात किए गए हैं। 15 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां पर महिला मतदाताओं की सख् या अधिक है वहां पर महिलाओं के बच्चों के लिए क्रच की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
जिसमें बच्चों की देखभाल के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी। रामपुर में तीन मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। जहां पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इस मौके पर स्कूली बच्चों के अलावा कई अन्य सरकारी संस्थाओं के कर्मचारी एवं लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन