फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जीवन का प्रतीक है महिला : रविंद्र नेगी

देश की तरक्की, विकास में महिलाओं में भागीदारी अहम

Sat, 04 May 2019 10:58 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। नारी के बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। देश को तरक्की और विकास की राह पर लाना है तो इसमें महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। यह बात रामपुर के आर्य पब्लिक स्कूल में अपराजिता 100 मिलिन्यस स्माइल्स कार्यक्रम में वक्ताओं ने कही।

रामपुर थाना प्रभारी रविंद्र नेगी ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और स्वयं निर्णय लेने की क्षमता होना ही सही मायने में महिला सशक्तीकरण है। उन्होंने छात्राओं और महिलाओं को कानून में महिलाओं के लिए किए गए प्रावधानों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य विनोद अष्टू ने की। नेगी ने कहा कि महिलाएं बेटी और मां के रूप में हर परिवार में मुख्य कड़ी का काम करती हैं। देश आजाद होने के बाद महिलाओं को मतदान सहित अन्य कई मूलभूत अधिकार प्राप्त हैं, ताकि महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें। किसी भी प्रकार की आपातकाल की स्थिति के लिए 112 नंबर पर कॉल कर मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पहुंची विशेष अतिथि सविता खूंद ने कहा कि महिलाओं को अपने स्तर पर फैसले लेने चाहिए, तभी वे सशक्त बनेंगी। इस मौके पर प्रबंधक रमेश अष्टू, एसएमसी प्रधान दीपक मेहता, सुनीला मेहता, चंद्रकांता अष्टू, रीता, लज्जा चौहान, कविता नेगी, कनिका, रेखा, यशोदा, प्रिया, मंजू मौजूद रहे।

सुलोचना ने कहा कि अमर उजाला की ओर से महिला प्रोत्साहन के लिए जो अभियान चलाया है, वो काफी सराहनीय है। ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रम होना चाहिए। ताकि महिलाएं अधिक से अधिक अपने अधिकारों के प्रति सजग हों।

अरुणा ने कहा कि कई क्षेत्रों में आज भी महिलाएं अधिकारों को लेकर ज्यादा जागरूक नहीं है। महिला उत्थान के लिए शिक्षा एक अहम कड़ी है। सभी महिलाओं का शिक्षित होना ही समाज और देश के विकास के लिए आवश्यक है।

अंशिका ने बताया कि कानून में प्राप्त प्रावधानों की मदद से महिलाएं अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकती हैं। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। ग्रामीण स्तर पर भी महिलाओं को जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए।


कनिका नेगी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 112 नंबर पर कॉल कर मदद ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता 100 मिलियन्स स्माइल्स कार्यक्रम महिला उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed