{"_id":"5ccc6d57bdec22074d53ac26","slug":"155690127014-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी-निरमंड के युवाओं को उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी-निरमंड के युवाओं को उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। जिला कुल्लू के हर युवा को नशे जैसी बुराई से दूर रखने के लिए स्कूलों, कॉलेज में भाषण, नारा लेखन, एकल गीत, समूह गीत, चित्रकला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ‘सहभागिता हमारी और आपकी’ जिला पुलिस कुल्लू की ओर से आयोजित कार्यक्रम संचालक दीवान राजा, नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के टिंकू शर्मा के अनुसार आदर्श विद्यालय आनी में ‘सहभागिता हमारी और आपकी’ कार्यक्रम के अंतर्गत आनी खंड की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटवा, रोवा और आनी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। खंड स्तरीय कार्यक्रम में आनी निरमंड के युवाओं को सहभागिता योजना में बेहतरीन काम करने के लिए जिला कुल्लू पुलिस द्वारा पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कृत होने वालों में युवा स्वयंसेवी संतोष कुमार, राम स्वरूप ठाकुर, 20 बार रक्तदान करने वाले युवा चमन शर्मा, छात्रा घृतिका भारती, शिक्षक श्यामानंद, अमर चंद चौहान सहित आनी निरमंड के 20 युवाओं को सम्मानित किया गया। इस इस दौरान नशे से बचाव के लिए विभिन्न कार्यक्रम करने के लिए एसएचओ आनी भागचंद को भी पुरस्कृत किया गया। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि एसडीएम चेत सिंह ने कहा कि नशा समाज को खोखला करता जा रहा है। स्कूल और कॉलेज के युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रखने के लिए एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री की अगुवाई में जिला कुल्लू के आनी, निरमंड विकास खंड की हर पंचायत में ‘सहभागिता हमारी और आपकी’ योजना चलाई गई है। इस मौके पर तहसीलदार देवेंद्र नेगी, प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान सहित शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन