{"_id":"5ccc6c58bdec22074b0a828d","slug":"15569010158-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान आरंभ होने के हर दो घंटे में दें मतदान प्रतिशत की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान आरंभ होने के हर दो घंटे में दें मतदान प्रतिशत की सूचना
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर विधानसभा क्षेत्र में आम लोकसभा चुनाव की तैयारियों और प्रबंधों को लेकर सेक्टर अधिकारियों और सेक्टर मैजिस्ट्रेटों की बैठक रिकांगपिओ में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता सामान्य पर्यवेक्षक मनवेश सिंह सिद्धू ने की। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि उन सभी का लोकसभा चुनाव को संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने इस दौरान चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों और मैजिस्ट्रेटों से मतदान केंद्रों से संबंधित जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रो पर निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध करवाना आवश्यक है, जिससे स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाए जा सकें। उन्होंने ऐसे मतदान केंद्र जहां मतदान पार्टी को पैदल जाना पड़ेगा के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों और मैजिस्ट्रेटों से ईवीएम और वीवीपेट से संबंधित प्रशिक्षण के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मॉक पोल के बाद ईवीएम और वीवीपेट को क्लीयर कर दें, जिससे कोई परेशानी न हो। मंडी लोकसभा क्षेत्र में दो बैलेट यूनिट प्रयोग होंगे। उन्होंने अधिकारियों से मतदान के दिन आवश्यक सूचनाएं समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए और इस कार्य के लिए मोबाइल ग्रुप व निर्वाचन आयोग के ऐप का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदान केंद्र पर ईवीएम, वीवीपेट में खराबी आती है तो वे तुरंत इसकी सूचना एआरओ को दें, जिससे इन्हें बदल कर मतदान प्रक्रिया को तुरंत आरंभ किया जा सके। जिन मतदान केंद्रों पर मोबाइल नेटवर्क कम है, उन्हें सैटेलाइट मोबाइल उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिससे वह समय पर आवश्यक सूचना प्रदान कर सकें।
विज्ञापन
उन्होंने ने अधिकारियों से मतदान आरंभ होने के हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की सूचना उपलब्ध करवाने को भी कहा। उन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले सामने आते पर इसकी सूचना तुरंत जिला निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी को देने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त गोपाल चंद ने सामान्य पर्यवेक्षक को चुनाव के प्रबंधों के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक किन्नौर साक्षी वर्मा, सहायक निर्वाचन एवं उपमंडल अधिकारी कल्पा सुरेंद्र ठाकुर, सेक्टर अधिकारी और सेक्टर मैजिस्ट्रेट मौजूद रहे।