{"_id":"5ccb208bbdec220742620464","slug":"15568160745-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर पेंशन न मिलने से पेंशनर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर पेंशन न मिलने से पेंशनर परेशान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। प्रदेश पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन रोहड़ू इकाई की बैठक में सेवानिवृत्त कर्मियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान समय पर पेंशन का भुगतान न करने पर रोष भी व्यक्त किया गया। बैठक प्रधान गुलाब सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इस दौरान उन्होंने बताया कि परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मियों ने लंबित मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है। संगठन की मांग है कि समय पर पेंशन का भुगतान किया जाए। दो वर्षों से लंबित पड़े मेडिकल बिलों का भुगतान शीघ्र किया जाए। नए पे-स्केल के आईआर का भुगतान शीघ्र किया जाए। जो कर्मचारी दो वर्ष से पहले सेवानिवृत्त हुए हैं, उनका देय भत्तों का भुगतान भी शीघ्र से शीघ्र किया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। जिसके कारण पेंशन लेने वालों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। बैठक के दौरान सभी सेवानिवृत्त कर्मियों ने भारी रोष व्यक्त किया है। इस मौके पर बाबू राम शर्मा, चंदर सिंह घेष्टा, सनम राम, देविंद्र सांजटा, उत्तम देव, तामू राम, मोहन लाल शर्मा, शोकी लाल डंडा, मुनू राम, मेहर सिंह और अणु लाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन