{"_id":"5cb4aababdec22146961783a","slug":"15553441318-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे से दूर रहकर खेलों मेें हिस्सा लें युवा : नीरजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे से दूर रहकर खेलों मेें हिस्सा लें युवा : नीरजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड के खेल परिसर में सोमवार को युवक मंडल निरमंड की ओर से आयोजित ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट निरशु कप का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर तहसीलदार निरमंड नीरजा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर तहसीलदार नीरजा शर्मा ने युवाओं को नशे से दूर रह कर खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का संदेश दिया। इस दौरान युवक मंडल ने प्रदेश में नाम रोशन करने वालों को सम्मानित किया।
जिसमें डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा को उनके द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के लिए, सुनील शर्मा को एशियाई खेलों में मैराथन में कांस्य पदक जीतने के लिए, सुशीला वर्मा, अनुज मधारु और आशीष टांटा को योगा में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए, नैंसी शर्मा को डांस कुल्लू डांस का खिताब जीतने के लिए, राज कुमारी वर्मा को आर्मी में कैप्टन बनने के लिए और तरुण वर्मा को आर्मी में मेजर बनने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
वहीं इस मौके पर डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृति पर विस्तार से प्रकाश डाला और चिट्टा जैसे नशे से बचने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया और स्कूली बच्चों की भाषण, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर युवक मंडल के प्रधान टाकेश्वर शर्मा, नीतीश शर्मा, हन्नी शर्मा, सत्येंद्र पटियाल, पंचायत उपप्रधान विकास शर्मा, डॉ. उमेश शर्मा, कैलाश भारद्वाज, देवेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, महेंद्र भारद्वाज, दलीप शर्मा, रजत शर्मा और दीपक शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन