{"_id":"5cb4a9cdbdec2214380c49b0","slug":"155534389414-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने लिया गांव को स्वच्छ रखने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने लिया गांव को स्वच्छ रखने का फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। ग्राम पंचायत रनोल में सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान जोगनाथ ने की। हिमाचल दिवस पर आयोजित बैठक में स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। ग्राम सभा के दौरान महिलाओं की ओर से पंचायत में स्वच्छता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर महिलाओं ने संकल्प लिया कि रनोल पंचायत को स्वच्छ पंचायत बनाया जाएगा। पंचायत में गंदगी नहीं फैलने दी जाएगी। पंचायत में समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। इस मौके पर लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया है। इस मौके पर सुनदासी, कुसुमलता, संगीता देवी, बबीता चौहान, डोली मेहता, ट्िविंकल मेहता, शारदा देवी, प्रीति, सुष्पा देवी, मीरा देवी, शांता देवी, रितु देवी, अबली देवी, मनजीता देवी, मेनका देवी, लच्छमणी, ललिता देवी, विद्या देवी और विमला देवी उपस्थित रहीं। वहीं पंचायत प्रधान जोगनाथ ने बताया कि स्वच्छता अभियान में पंचायत की ओर से भी महिलाओं को हर संभव सहयोग किया जाएगा। आस पड़ोस को स्वच्छ रखने के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन