फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रामनवमी पर विहिप ने निकाली शोभायात्रा

रामपुर में रामनवमी पर विहिप ने निकाली शोभायात्रा

Mon, 15 Apr 2019 10:22 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। विश्व हिंदू परिषद रामपुर ने रामनवमी के पावन पर्व पर सत्यनारायण मंदिर में राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषद के सदस्यों ने शहर भर में शोभायात्रा निकाली। नवमी पर्व पर विहिप ने रामपुर के पुराने बस अड्डे से लेकर सत्यनारायण मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गई। भजन कीर्तन करते हुए विहिप के कार्यकर्ताओं ने समूचा शहर को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा से पूर्व सत्यनारायण मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया।

कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री देव कुमार नेगी ने कहा कि भगवान श्रीराम समस्त मानवता के आराध्य देव एवं आदर्श पुरुष है, त्रेता युग में श्रीराम का जन्म हुआ, तब तक इस्लाम, ईसाईयत और अन्य किसी भी धर्म का प्रभाव भी धरती पर नहीं हुआ था तो तत्कालीन मानवता ने भगवान श्रीराम को अपना आराध्य स्वीकार किया। इसलिए सभी धर्मों को श्रीराम को अपना आराध्य मानकर अपने-अपने घरों में श्रीराम जी की मूर्ति स्थापना कर पूजा अर्चना करनी चाहिए। चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा समस्त सृष्टि अपनी नवीनतम स्वरूप को धारण करके संपूर्ण ब्रह्मांड को खुशियों से भर देती है। आज संघे शक्ति कल्युगे तभी सार्थक हो सकती है।
विज्ञापन


इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री साहिल वालिया, जिला अध्यक्ष सुरेश मेहता, जिला मंत्री रवि मेहता, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, निरमंड प्रखंड मंत्री मूलराज ठाकुर, आनी प्रखंड मंत्री पवन ठाकुर, ग्राम स्वराज मंच के दक्षिणी हिमाचल की प्रभारी कुमारी अनिता, एकल अभियान की भाग अभियान प्रमुख कांता देवी, विष्णु शर्मा, जेडी मेहता, विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार प्रमुख रतन शर्मा, करसोग जिला गौरक्षा प्रमुख मनोज कुमार, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता विजय गुप्ता और पार्षद आरती शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed