{"_id":"5cb35958bdec22144f418b94","slug":"155525776120-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉम्बे डाक यार्ड में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉम्बे डाक यार्ड में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एसजेवीएनएल झाकड़ी की अग्निशमन शाखा की ओर से रविवार से राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी परियोजना में तैनात सीआईएसएफ की इकाई झाकड़ी ने सुबह 10 बजे राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बॉम्बे डाक यार्ड में हुए भीषण अग्निकांड में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर और शहीद स्तंभ पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सीआईएसएफ इकाई के प्रभारी दीपक सिंह द्वारा सुरक्षा शाखा एवं अग्निशमन शाखा के जवानों को ईमानदारी और वफादारी से कर्तव्य का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इकाई द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक राष्ट्रीय अग्नि सेवा सुरक्षा सप्ताह का चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान अग्निशमन के बल सदस्यों द्वारा जगह-जगह पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता संबंधी बैनर लगाए जाएंगे। परियोजना के कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों में आग से सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु विभिन्न स्थानों पर फायर डेमोस्ट्रेशन और अग्नि से बचाव संबंधी जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर कंपनी कमांडर बीएस भंडारी, वीपी सिंह सहित अधिकारी और अन्य बल सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन