{"_id":"5cb35954bdec2214492aa300","slug":"15552577588-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवित्र मंत्रों से गूंजा भगवान वेद व्यास कुंईरी महादेव मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवित्र मंत्रों से गूंजा भगवान वेद व्यास कुंईरी महादेव मंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के भगवान वेद व्यास कुंईरी महादेव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा भक्ति महायज्ञ का समापन हो गया। आचार्य कथावाचक डॉ. श्री दयानंद गौतम महाराज ने सात दिनों तक कथा वाचन कर श्रद्धालुओं को ज्ञान बांटा। अंतिम दिन पवित्र ग्रंथ के समापन और क्षेत्र भर से आए देवी-देवताओं की विदाई के साथ श्रीमद्भागवत का विधिवत समापन हुआ।
आचार्य विदाई के समय देवालुओं ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवता जी को रथ में उठाकर बावड़ी तक विदाई दी। सात दिनों तक मंदिर में भजन किर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस भागवत के सफल आयोजन में मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों का काफी योगदान रहा। देवता जी के घेलिए, मजारे, बसनू, दरोगे और 8 पंचायतों के हर जनमानस ने अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर इस यज्ञ को सफल बनाया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष मंदिर में श्रीमद्भागवत का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
भागवत और यज्ञ पूर्णाहुति देकर क्षेत्र की सुख शांति के लिए इस अनुष्ठान का आयोजन वर्षों से हो रहा है। उन्होंने श्रीमद्भागवत के सफल आयोजन के लिए मंदिर कमेटी, विभिन्न विभागों और स्थानीय लोगों का आभार जताया है। इस मौके पर अध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर, उपाध्यक्ष परस राम, सचिव भीमसेन, खेमचंद, ठाकुर दास वर्मा, हरीश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन