फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किसान मजदूर भवन चाटी में धूमधाम से मनाया अंबेडकर जयंति

दलित शोषण मुक्ति मंच ने आंबेडकर को किया याद

Mon, 15 Apr 2019 10:24 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। दलित शोषण मुक्ति मंच के बैनर तले रामपुर के किसान मजदूर भवन में बाबा साहब डॉ. भीमराव राम आंबेडकर की 128वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर दलित शोषण मुक्ति मंच के शिमला जिला समन्वयक ओम प्रकाश भारती के अतिरिक्त रामपुर की समन्वयक आशु भारती, सह समन्वयक हरीश चोपड़ा देवकीनंद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

राज्य समन्वयक ओम प्रकाश भारती ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जीवनी और उनके कार्यों और देश के लिए उनके योगदान पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज डॉ. आंबेडकर के बनाए संविधान के तहत मिले समानता के अधिकार को अभिव्यक्ति के अधिकार को कुचला जा रहा है। राजनीतिक संगठन अपने राजनैतिक फायदे के लिए समाज को जाति में बांट कर रखना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेरवा के रजत मामले में तो स्वयं रजत की माता जी भाजपा की महिला नेत्री है। उस मामले में भी भाजपा सरकार में अपने की कार्यकर्ता के मामले में अनदेखी की। दलित शोषण मुक्ति मंच के दबाव बनाने पर कुछ राहत मिली है। दलितों को सार्वजनिक शमशान में अंतिम संस्कार नहीं करने दिया जा रहा। इससे बदतर स्थिति भाजपा राज में और क्या हो सकती है?
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ओम प्रकाश भारती, हरीश चोपड़ा, आशु भारती, प्रेम सिंह, देवकीनंद, काकू राम, विनय, बाबू राम, रंजीत, अरुण, हितेश, बिहारी लाल, राहुल, नेहा, विद्या, निम्मू देवी, आशा, रामदासी, सरोज, श्यामा और रामलाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed