फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ता आपने-सामने

एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ता आपने-सामने

Wed, 27 Mar 2019 09:50 PM IST
Shalu Shalu Shalu Shalu
Updated Wed, 27 Mar 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में बीते मंगलवार को सभागार में संकल्प अध्ययन वृत्त द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस से जुड़े लोग पहुंचने पर एफएफआई और एनएसयूआई द्वारा विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर कॉलेज में बुधवार को भी सुबह 10 बजे के बाद एक बार फिर से एसएफआई के कार्यकर्ता और एबीवीपी के कार्यकर्ता आमने-सामने आकर एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर आरोप लगाते रहे।
विज्ञापन

कॉलेज में इस तरह तनाव ूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन को सुबह से शाम तक पुलिस जवानों को कॉलेज कैंपस में तैनात करना पड़ा। पुलिस ने सभी संगठनों के छात्रों को आपस में भिड़ने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन

एसएफआई रामपुर इकाई अध्यक्ष राजीव और सचिव मोहित ने बताया कि कॉलेज के अंदर आरएसएस के लोगों को बाहरी संगठन के माध्यम से कॉलेज ऑडिटोरियम में शहीदी दिवस कार्यक्रम करवाने के लिए बिना चार्ज और बिना रजिस्ट्रेशन के अनुमति दे दी थी। कॉलेज प्रशासन छात्रों को कॉलेज के अंदर कार्यक्रम करवाने के लिए 20,000 रुपये सभागार के लिए लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएफआई कार्यकर्ताओं ने बताया कि सभी छात्र-छात्राएं घर जा रहे थे कि कॉलेज गेट पर आरएसएस और एबीवीपी के 50 से 60 लोग डंडों के साथ हमला करने पहुंचे। जिसके पश्चात पुलिस प्रशासन के बीच बचाव के कारण उन्हें सुरक्षित चाटी पहुंचाया गया। इस धरना प्रदर्शन में इकाई अध्यक्ष राजीव, इकाई सचिव मोहित नरेश, अंकिता, पूनम, स्वीटी, विकी, विजय यश, नेहा, तमन्ना पप्पू और सूरज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एबीवीपी के साथ आरएसएस और भाजपा मंडल रामपुर ने एसफआई और एनएसयूआई द्वारा कार्यक्रम में बाधा डालने और विरोध प्रदर्शन करने पर रामपुर बाजार में विरोध प्रदर्शन रैली निकाली गई और प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग की। इस रैली में एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपासना, एबीवीपी के विभाग संयोजक मंजीत नेगी, एबीवीपी इकाई अध्यक्ष राहुल, इकाई सहसचिव प्रदीप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed