फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   भाजपा प्रत्याशी बनने के मैने रोहड़ू से शुरू किया अपना प्रचार- कश्यप

मोदी को केंद्र में लाने के लिए शिमला का रहेगा अहम योगदान

Tue, 26 Mar 2019 11:07 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। शिमला संसदीय क्षेत्र से लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि रोहड़ू से इस बार भाजपा की बढ़त मिलनी चाहिए। नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने में शिमला संसदीय क्षेत्र का योगदान होगा। भाजपा सरकार की लाभकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। वे रोहड़ू में आयोजित महिला मोर्चा के सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान वह फिर से रोहड़ू आएंगे।

विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि पांच सालों के दौरान केंद्र की मोदी सरकार में कोई भी भ्रष्टाचार के मामला सामने नहीं आया है। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान हिंदुस्तान की छवि भ्रष्ट देश की हो गई थी। हर दिन भ्रष्टाचार के नए मामले सामने आते थे लेकिन बीते पांच सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की छवि को दुनिया के अंदर सुधारा है। केंद्र सरकार ने देश की जनता के लिए कई लाभकारी योजनाएं लाई। आठ करोड़ महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस वितरित की गई। दस हजार करोड़ रुपये की योजनाएं हिमाचल के लिए लाई गई।
विज्ञापन


हर परिवार को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी गई। निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दुनिया की सबसे बढ़ी योजना है। जिसमें पांच लाख तक का इलाज निशुल्क किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया, महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष प्रवीण छाजटा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा, भाजपा प्रदेश सचिव शशिबाला, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता नाथटा, मंडल महामंत्री सुधीर चौहान, शशि रावत, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यप्रकाश शुक्ला, रोशन लाल बांश्टू, राजिंद्र धीरटा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बिशन लाल और कुलदीप कुल्ला मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed