फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   भारतीय युवा मोर्चा ने लोस चुनाव को लेकर किया मंथन

घर-घर पहुंचाएंगे केंद्र, प्रदेश सरकार की नीतियां

Tue, 26 Mar 2019 11:07 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय युवा मोर्चा रामपुर रणनीति बनाने में जुट गया है। युवा मोर्चा के सदस्य लोकसभा चुनाव को लेकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। मंगलवार को भारतीय युवा मोर्चा मंडल रामपुर की विशेष बैठक युवा मोर्चा अध्यक्ष यशपाल पालसरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष यशपाल पालसरा ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रामपुर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन


वहीं बैठक में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया और रामस्वरूप शर्मा को मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी चुनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विजय गुप्ता, उपप्रधान नरैण पंचायत अविनाश कायथ, चांद गौतम, लवनीश भारद्वाज, ठाकुर दास, केसरी दत्ता, सन्नी चौहान, दीपक ठाकुर, नेक राम, रवि कुमार, मनोज मस्ताना, जिया लाल, बीडीसी अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंडल मोहन आजाद और रामपुर मंडल के विस्तारक तिलक ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed