फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कॉलेज सभागार आबंटन फिर सवालों के घेरे में

कॉलेज में कार्यक्रम को लेकर प्राचार्य का घेराव

Tue, 26 Mar 2019 11:07 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर पीजी कॉलेज में मंगलवार को सभागार में आयोजित कार्यक्रम के विरोध में एनएसयूआई और एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के कार्यालय का घेराव किया। दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आदर्श आचार संहिता लगने के बाद भी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं के पहुंचने पर भी कई सवाल उठाए। छात्र संगठनों ने प्राचार्य पर नियमों को ताक पर रखकर सभागार में कार्यक्रम करवाने की अनुमति देने का आरोप लगाया।

पीजी कॉलेज सभागार रामपुर में संकल्प अध्ययन वृत्त की ओर से मंगलवार को शहीदी दिवस मनाया जा रहा था, लेकिन कार्यक्रम में आरएसएस समर्थित लोगों के पहुंचने पर एनएसयूआई और एसएफआई कार्यकर्ता नाराज हो गए। गुस्साए विद्यार्थी प्राचार्य के कार्यालय में पहुंच गए और नारेबाजी करने लग गए। छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तुरंत प्रभाव से कार्यक्रम बंद करवाने की मांग को लेकर डटे रहे। शाम तक दोनों संगठनों के कार्यकर्ता सभागार में कार्यक्रम की अनुमति से जुड़े दस्तावेज दिखाने और कार्यक्रम करवाने के एवज में फीस अदा करने की मांग को लेकर जुटे रहे।
विज्ञापन


हालांकि प्रदर्शन के दौरान छात्रों संगठनों और पुलिस कर्मचारियों के बीच झड़प भी हुई। छात्रों ने आरोप लगाया कि नियमों के दरकिनार कर कॉलेज सभागार की आवंटन कमेटी ने कैसे अनुमति दे दी? कॉलेज प्रशासन ने संस्था की पंजीकरण संख्या जाने बगैर कैसे कार्यक्रम करवाने की अनुमति प्रदान की? छात्र संगठनों ने कॉलेज सभागार में करवाए गए कार्यक्रम का 25 हजार रुपये शुल्क वसूलने और इस मामले की जांच करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं छात्रों के जोरदार प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से बैठक आयोजित की गई, जिसमें छात्र संगठनों की सहमति नहीं बन पाई। दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर कांफ्रेस हॉल के बाहर डटे रहे।


इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य डॉ. केसी कश्यप ने बताया कि सभागार का आवंटन करने वाली कमेटी ने कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दी थी। कॉलेज के एक शिक्षक और एक कर्मचारी के अनुरोध के बाद कार्यक्रम करवाने की अनुमति दी थी। कार्यक्रम में शहीदी दिवस और नशा निवारण को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व अधीक्षक ओम प्रकाश ने छात्रों को जागरूक करना था। कार्यक्रम में चुनाव संबंधी कोई चर्चा नहीं हुई है। इस मौके पर एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राहुल सोनी, संतोष कायथ, शीतल ठाकुर, सुशील, सूरज, हिमांशु, देव, राहुल, विक्की, मोहित, राजीव, नेहा, नरेश, अंकिता, पप्पू, गप्पू, अमित, अमन, रोहित, सरोज, ट्विंकल, साक्षी सहित अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed